आदमपुर में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित, एमएलसी मोहित बेनीवाल हुवे भावुक
शामली, मार्च 21 -- शामली। जनपद शामली के ग्राम आदमपुर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलबीर कश्यप ने की, जबकि संचालन अजेंद्र मलिक एवं विनय मलिक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहित बेनीवाल भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, "यह वही पुराना बरगद का पेड़ है, जिसके नीचे बाबूजी श्री उत्तम सिंह जी हमेशा आप लोगों के बीच आकर जनसेवा करते थे।" उन्होंने जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने ग्राम आदमपुर की जनता की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है और लगातार विजय दिलाई है। उन्होंने विश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.