भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जोगसर थाना क्षेत्र में आदमपुर चौक के पास गुरुवार को दोपहर में चारपहिया वाहन ने टोटो में सामने से ठोकर मार दी। घटना में टोटो पर सवार चार लोग जख्मी हो गए। उसी दौरान वहां से गुजर रहे दो बाइक चालक भी एक्सीडेंट की चपेट में आ गए और उन्हें भी चोट आई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि टोटो आदमपुर की तरफ से मानिक सरकार की तरफ जा रहा था। घटना के बाद चारपहिया वाहन लेकर चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- आदमपुर में चारपहिया वाहन ने टोटो में मारी ठोकर, कई जख्मी घटना को लेकर किसी ने भी जोगसर थाना में लिखित शिकायत नहीं की है। यह भी पढ़ें- बाइक को बचाने में टोटो पलटा, महिला-बच्चों समेत चार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की...