अमरोहा, अप्रैल 16 -- अवैध प्लॉटिंग पर बुधवार को आदमपुर में बुलडोजर गरजा। एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने प्लाटिंग में बनी बाउंड्री वॉल आदि को गिराया। कार्रवाई से खलबली मची रही। जानकारी के मुताबिक अफसरों को सूचना मिली थी कि संभल मार्ग पर आदमपुर में एक व्यक्ति द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति अवैध रूप से प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को क्षेत्रीय लेखपाल मुकेश चौधरी और चकबंदी लेखपाल अमित चौधरी पुलिस बल व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से किए गए निर्माणों और बाउंड्री वॉल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह भी पढ़ें- विवादित जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा रखने पर विरोध, हंगामा हिदायत दी गई कि सभी संबंधित शर्त व बिना अनुमति अवैध निर्माण या प्लॉटिंग की गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मौके पर भारी भ...