मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- गोरौल। आदमपुर नहर किनारे देवी स्थान पर शनिवार को 24 घंटे का अष्टयाम शुरू हुआ। आचार्य रवींद्र झा ने बताया कि पूरे विश्व के कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया है। बताया कि रविवार की रात विवाह कीर्तन होगा। यज्ञ में शिवजी पांडेय, विकास कुमार, ज्ञानू पांडेय, वार्ड सदस्य राहुल कुमार, पीयूष कुमार, मनोज पांडेय, अंकित कमार सहयोग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...