संतकबीरनगर, मई 13 -- संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने मंगलवार को धनघटा से आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर क्राइम रामेश्वर यादव ने बताया कि बृजलाल साहनी पुत्र दयाराम साहनी निवासी मोहम्मदपुर माफी टोला खरबुजहवा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर ने 17 अप्रैल 2026 को थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा कि उसकी पुत्री छाया को अभियुक्त आत्मा निवासी मूड़ाडीहा थाना धनघटा द्वारा बार- बार मारपीट की गयी। जिससे तंग आकर उसकी पुत्री ने आत्महत्या कर लिया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा द्वारा अभियोग पंजीकृत कर साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...