शामली, फरवरी 9 -- थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में 32 वर्षीय ट्रक चालक ने दो सगी बहनों के द्वारा उत्पीड़न के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में दो सगी बहनों सहित चार लोगों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया था। घटना के संबंध में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मलकपुर निवासी जुनैद पुत्र शराफत ने शनिवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें कैराना निवासी दो सगी बहने सोनम व सानिया और उनके माता-पिता पर मानसिक उत्पीड़न, बार-बार पुलिस कार्रवाई की धमकी और झूठे मुकदमे में फंसाने का गंभीर आरोप लगाया। जुनैद ने वीडियो में कहा कि वह इन दबावों के कारण मानसिक तनाव में जी रहा था और इससे उबर नहीं पा रहा था, जिसके चलते वह यह कदम उठा रहा है। आत्महत्या के बाद जुनैद की मां शानो न...