सहारनपुर, दिसम्बर 5 -- शुक्रवार को कस्बे में संत निरंकारी मिशन के तत्वधान में विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग की अध्यक्षता कर रहे हैं ज्ञान परचारक महात्मा लखनऊ जोनल इंचार्ज जेएस तिवारी ने कहा की आत्मा परमात्मा का ही अंश है, मनुष्य को सिर्फ अपने आप को पहचान के लिए अपने अपने आप को परमात्मा से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि संसार में किसी ने किसी रूप में सतगुरु मौजूद रहते हैं। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े संत गुरुओं ने परमात्मा की जानकारी करने के बाद ही भक्ति को प्राप्त किया तभी उनका जीवन सफल हुआ है। बिना गुरु के परमात्मा की जानकारी मनुष्य को कभी भी नहीं हो सकती । नकुड ब्रांच के संयोजक धीर सिंह ने कहां की गुरु कृपा से ही मनुष्य को हर चीज प्राप्त हो सकती है। इस मौके पर नकुड ब्रांच सेवा दल संचालक मामचंद वर्मन, मास्टर बिशन सिंह, राजेश, रामनाथ...