मेरठ, अप्रैल 10 -- गुरुवार को विश्व नवकार दिवस के असवर पर शहर के जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप किया। विधि विधान के साथ विश्व नवकार दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। शुभारंभ सामूहिक णमोकार मंत्र जाप के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने एक साथ मंत्रोच्चारण कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रचित जैन ने नवकार मंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि यह मंत्र समस्त पापों का नाश करने वाला एवं आत्मा को शुद्ध करने का सर्वोत्तम साधन है। सभी को प्रतिदिन नवकार मंत्र के जाप के लिए प्रेरित किया। पूनम, चंदन, जेके जैन, विनोद जैन, मनोज जैन, राकेश जैन, अशोक जैन, नवीन जैन, कपिल जैन, संजय मौजूद रहे।महावीर जैन मंदिर में विश्व नवकार दिवस पर णमोकार मंत्र का जाप हुआ। नवकार ...