मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- जिनशासन प्रभावना संघ खतौली की कार्यकारिणी द्वारा सरधना नगर में विराजमान आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार धर्म की प्रभुना की लिए तन, मन और धन से कार्यरत रहने का संकल्प लिया। आचार्य द्वारा संघ को शुभकामना और आशीर्वाद देते हुए बताया गया कि आत्मा के कल्याण मोक्ष में जिन धर्म प्रभावना की अहम भूमिका है जो ज्ञान, तप, आचार और त्याग के माध्यम से न केवल धर्म का प्रसार करती है, बल्कि आत्मा को कर्मों के बंधन से मुक्त कर सम्यक् दर्शन, ज्ञान और चारित्र की ओर प्रेरित करती है। यह वास्तविक प्रभावना वीतरागता राग-द्वेष का अभाव को अपनाकर और स्व-कल्याण को प्राथमिकता देकर होती है। धर्म प्रभावना का अर्थ जिन शासन की महिमा को बढ़ाना, ताकि अधिक से अधिक आत्माएं मोक्ष मार्ग पर चल सकें। य...