मधुबनी, मार्च 7 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा के निर्देशन में शनिवार को टीपीसी भवन में आत्मा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त अध्यक्ष राघव चौधरी ने की। अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली बैठक थी। बैठक में हरी चादर योजना के तहत किसानों को मूंग व ढैंचा के बीज समय पर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव लिया गया, ताकि किसान हरी खाद के माध्यम से मिट्टी की उर्वरता बढ़ा सकें। इसके अलावा आत्मा मधुबनी द्वारा बीएफएसी खाते में राशि भेजने तथा पारदर्शिता और खर्च संचालन की सुविधा के लिए खाते को नव निर्वाचित अध्यक्ष राघव चौधरी और बी टी एम सह सचिव ओमप्रकाश के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन योजना के तहत वित्तीय प्रबंधन और कार्य दायित्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.