भभुआ, फरवरी 7 -- खडिहां के मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का समापन हुआ भक्तों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए आयोजकों को करनी पड़ी मशक्कत (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के जैतपुर कला पंचायत के खडिहां गांव स्थित श्रीश्री राधा गिरधर मंदिर परिसर में 2 फरवरी से चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन कथावाचक श्री वृंदावन चंद्रदास जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कहा कि आत्मा अमर है, जिसका कभी नाश नहीं होता। जब जीवात्मा इंसान के नश्वर शरीर को छोड़ता है, उस स्थिति को मृत्यु कहते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद् भागवत का यही संदेश महाभारत युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में दिया था। कथा के अंतिम दिन काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों की उमड़ी भीड़ को नियंत...