लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नवनिर्वाचित भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल महामंत्री आत्माराम वर्मा को उनकी जीत का प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह प्रमाण पत्र विधायक अमन गिरि ने अपने सहयोगियों के साथ बैंक परिसर में अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक ने आत्माराम वर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें नवदायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भूमि विकास बैंक किसानों और आम जनमानस के हित में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में अवधेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष सत्रोहन मिश्र, नगर उपाध्यक्ष राजन साहनी, भेखराम वर्मा, सभासद भोली गिरी, प्रधान प्रतिनिधि आशीष मिश्रा, राजू रावत सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं ...