गोरखपुर, मई 27 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। शहीद बंधू सिंह डिग्री कालेज के समावर्तन संस्कार समारोह में मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि व दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम ने कहा कि हम अपनों के लिए पढ़ रहे हैं। हमको मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता का भाव लेकर अध्ययन करना चाहिए।आत्महीनता एक व्याधि की तरह है। हमें इस भावना से निकलना होगा। उन्होंने कहा कि हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। ब्रह्मांड में भारत का वही महत्व है, जो शरीर के लिए आत्मा का है। उन्होंने आगे कहा कि हमने इस तपोभूमि में साधना किया है। हमको भारत का दर्शन करना है। भारत को समझने की दृष्टि पैदा करनी पड़ेगी। महर्षि अरविंद के 30 मई को दिए भाषण में ईश्वर का संदेश है। सनातन आत्मा के सेवा का संकल्प जागृत हुआ है। देश को समझना कर्तव्य और विश्व को समझना हमारा द...