देवघर, सितम्बर 15 -- देवघर, प्रतिनिधि। विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के तहत मंगलवार को एएनएमटीसी देवघर में चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने की। प्रतियोगिता में प्रशिक्षणरत एएनएम छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और चित्रों व भाषण के माध्यम से आत्महत्या रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा जीवन के प्रति आशावादी दृष्टिकोण का संदेश दिया। 10 से 16 सितंबर तक चल रहे जागरूकता अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के जरिए बताया कि मानसिक परेशानी के समय व्यक्ति को अकेला छोड़ने के बजाय उसकी बात सुनना व उसे भावनात्मक सहयोग देना जरूरी है। भाषण प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सम...