गाज़ियाबाद, सितम्बर 8 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी में 25 अगस्त को युवक द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी महिला मित्र और उसकी सहेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक के फूफा ने दोनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का शक जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। प्रतीक ग्रैंड सिटी निवासी प्रमेंद्र कुमार ने विजयनगर थाने में शिकायत दी कि वैभव सिंह उनका भतीजा था। 25 अगस्त 2026 को उसकी मौत प्रतीक ग्रैंड सिटी, सिद्धार्थ विहार में हुई थी। प्रारंभिक तौर पर घटना को आत्महत्या माना गया, लेकिन परिवार के लोगों को उसकी मौत की परिस्थितियों को लेकर कई आशंकाएं हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें वैभव की महिला मित्र रितिका और उसकी सहेली दिव्यांशी की भूमिका को लेकर शक है। उन्होंने पुलिस से दोनों की भूमिक...