आत्महत्या को उकसाने वाली सास की जमानत अर्जी खारिज
बागपत, अगस्त 24 -- बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने लुहारी गांव निवासी युवक की आत्महत्या के मामले उसकी सास की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। आरोपी सास जून माह से जेल में बंद है। लुहारी गांव में रहने वाले रोहित ने गत 25 जून को बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि उसके छोटे भाई मोहित की शादी दो नवंबर 2025 को मुजफ्फरनगर जिले के भौंराकलां निवासी खुशी बालियान के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही खुशी ने अपनी मां पिंकी और प्रेमी आकाश बालियान के साथ मिलकर मोहित को परेशान करना शुरू कर दिया। उसके भाई को फर्जी मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। जिससे परेशान होकर उसके भाई ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने खुशी बालियान, उसकी मां पिंकी और आकाश बालियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.