अमरोहा, अगस्त 24 -- रहरा थाना क्षेत्र के गांव खैलिया खालसा निवासी कमलेश की मौत के मामले में पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर कमलेश को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने व सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में कार्रवाई हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया है। थाना क्षेत्र के गांव खैलिया खासला निवासी सुरेश खड़गवंशी की 28 वर्षीया पत्नी कमलेश की चार जून की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। थाना क्षेत्र के गांव पथरा निवासी उमेश कुमार ने आरोप लगाया था कि भात के विवाद में कमलेश की हत्या गला दबाकर की गई। कार्रवाई की मांग को लेकर मायके वालों ने मौके पर जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज था। पोस्टमार्टम रिपाेर्ट में जहर से मौत की आशंका जताते हुए बिसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच-प...