बरेली, सितम्बर 27 -- बरेली। रेस्टोरेंट में समुदाय विशेष के दोस्तों संग किशोरी का वीडियो वायरल होने के बाद खुदकुशी करने के मामले में वांछित निर्दोष राठौर को बिथरी पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इस मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। बिथरी क्षेत्र की कक्षा नौ में पढ़ने वाली 17 वर्षीय किशोरी को 21 जुलाई को समुदाय विशेष का आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ इज्जतनगर क्षेत्र स्थित ब्लू डायमंड रेस्टोरेंट लेकर गया था। आरोप है कि वहां पर तीनों ने किशोरी से गैंगरेप किया। किशोरी वहां मौजूद थी, तभी गौरक्षक संगठन से जुड़े हिमांशु पटेल, देवेंद्र पटेल और निर्दोष राठौर वहां पहुंचे। इन लोगों ने किशोरी व युवकों से पूछताछ करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दी। बदनामी से आहत होकर उसी रात किशोरी ने खुदकुशी कर ली। इस मामले में थाना बिथरी में इन सभी के ख...