बरेली, मार्च 21 -- पूर्व विधायक के यहां काम करने वाली युवती के खुदकुशी करने के मामले में बदायूं के युवक पर उसे बहलाने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि राधेश्याम इंक्लेव में रहने वाली पूर्व विधायक सुमनलता सिंह के घर में काम करने वाली युवती निधि ने 21 जनवरी को उनके घर में ही खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में युवती के पिता बदायूं में थाना दातागंज के गांव गंगोला निवासी वेदराम गौतम ने इसी थाने के गांव पड़ऊवा निवासी रूपेश जाटव पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वेदराम का आरोप है कि रूपेश ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को लुभाना और बहलाना शुरू किया तो उन लोगों ने विवाह का प्रस्ताव रखा। मगर शादी से उसने इनकार कर दिया लेकिन उनकी बेटी से लगातार संपर्क बनाए रहा। इसी बीच किसी अन्य मह...