कुशीनगर, अगस्त 19 -- पडरौना। पटहेरवा थाने की पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वांछित एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रविन्द्र राय, दरोगा अनुराग यादव, सिपाही नंदकिशोर शर्मा, क्षमा मिश्रा व पार्वती सिंह आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...