बरेली, जून 12 -- आत्महत्या को उकसाने का आरोपी सूदखोर चूचू गिरफ्तार बरेली, मुख्य संवाददाता। जिला अस्पताल में वार्ड बॉय के खुदकुशी करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सूदखोर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

प्रारंभिक जानकारी किला के मोहल्ला कन्हैया टोला निवासी 48 वर्षीय प्रदीप पाठक जिला अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर तैनात थे। 15 मई की रात करीब 8:30 बजे उनका शव जिला अस्पताल में ही बर्न वार्ड के नर्सिंग रूम में फंदे से लटका मिला। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें बानखाना के सूदखोर सुधीर कुमार उर्फ चूचू पर प्रताड़ित करने और मौत का जिम्मेदार होने का आरोप लगाया गया था।

दोषारोपण इस मामले में 16 मई को प्रदीप की बेटी मानसी शर्मा ने कोतवाली में सुधीर उर्फ चूचू के खिलाफ आत्...