सोनभद्र, सितम्बर 30 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र के रेनुसागर में बीते 28 दिसम्बर 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में परिजनों का प्रयास रंग लाया है। पुत्री को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की पिता मजहर अलि निवासी अनपरा व्यंकट मोड़ की शिकायत पर रेनुसागर पुलिस आरोपी बीस वर्षीय युवक इरफान पुत्र गुड्डू उम्र 21 वर्ष निवासी जसोहर नई बस्ती थाना कोतवाली देहात मिर्जापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को इस मामले में परिजनों ने बीते 22 अगस्त 2026 को डिजिटल साक्ष्यों के साथ शिकायत की थी और आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री का आरोपी मानसिक रूप से उत्पीड़न कर रहा था। विवेचना के बाद पुलिस द्वारा इरफान के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले तो उसे अब गिरफ्तार कर आत्म हत्या के लिए उकसाने के आरोप जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौ...