उन्नाव, अप्रैल 18 -- उन्नाव। युवक को आत्महत्या को उकसाने के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के अकरमपुर निवासी दुर्गाशंकर के 23 वर्षीय बेटे ललित ने 29 जनवरी को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मामले में मृतक के पिता ने मगरवारा चौकी क्षेत्र के जगतखेड़ा निवासी रमेश, उसकी पत्नी पूजा, रमेश के भाई ज्ञान सिंह, केतकी और सीमा को नामजद करते हुए आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि रमेश की बेटी बेटे से फोन पर बात करती थी। इसकी जानकारी पर आरोपितों ने बेटे ललित को बेरहमी से मारापीटा। 12 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। इसी वजह से बेटे ने फांसी लगा ली थी। शहर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपित ज्ञान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.