प्रयागराज, फरवरी 7 -- थरवई थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर छह दिन पहले सिरकटी किशोरी की लाश के मामले में थरवई पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरार दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। माधोपुर गांव के सामने छह दिन पहले मिली किशोरी की सिरकटी लाश की पहचान होने पर पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर गारापुर गांव के आदर्श पटेल और सिताऊ का पूरा गांव के उसके दोस्त रमेश सरोज व विकास सरोज के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने और जबरन शादी का दबाव देने से आहत होकर आत्महत्या करने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी आदर्श पटेल को गिरफ्तार कर लिया। बाकी फरार दोनों दोस्त रमेश और विकास की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसीपी थरवई अरुण कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी आदर्श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.