मिर्जापुर, मई 30 -- मिर्जापुर। विंध्याचल पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी को शुक्रवार धर दबोचा। एक नवंबर 2025 को एक व्यक्ति ने नामजद अभियुक्त के विरुद्ध बहन को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। देर शाम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पुलिस ने आरोपी महरौड़ा निवासी सत्यम को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...