आत्महत्या के लिए गई महिला और उसके दो बच्चों को पुलिस ने बचाया
महोबा, जून 11 -- महोबा, संवाददाता। परिवारिक कलह के चलते महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन से आत्महत्या करने के लिए खजुराहो रेलवे लाइन पर पहुंच गई। डायल 112 पर सूचना पर समय से पहुंची पुलिस टीम ने महिला और उसके दोनों बच्चों को बचा लिया। महिला ने ससुरालीजनों के उत्पीड़न से आजिज आकर जान देने का प्रयास करने की बात कही है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। गुरुवार को डायल 112 में सूचना दी गई कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ खजुराहो रेलव लाइन पर बैठी है। मेमू ट्रेन का समय नजदीक होने के कारण हादसे का खतरा बढ़ गया। यह भी पढ़ें- उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने की थी आत्महत्या पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए खंभा नंबर 1272 के पास से महिला और उसके दो बच्चों को सुरक्षित बचा लिया। महिला का नाम भटीपुरा निवासी मुस्कान मंसूरी बताया गया है। महिला ने पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.