फिरोजाबाद, अगस्त 4 -- शिकोहाबाद के मोहब्बतपुर अहीर में पिछले सप्ताह किशोरी ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। युवती का शव इकदिल इटावा में नहर से बरामद हुआ था। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रोहित पुत्र सुखवीर सिंह निवासी रहना कोंडर थाना फरिहा ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन निधि (17) मोहब्बतपुर अहीर में अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह एक युवक से फोन पर बात करती थी। इसी को लेकर मना करने पर 30 जुलाई की सुबह वह घर से चली गई। उसके बाद उसने छीछामई के पास नहर में कूदकर अपनी जान से दी। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की। जांच के दौरान शिवम यादव पुत्र ब्रह्मदेव यादव निवासी ग्राम मोहब्बतपुर अहीर की मामले में संलिप्तता पाई ग...