वाराणसी, दिसम्बर 10 -- लोहता, संवाद। लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव में मंगलवार को 30 वर्षीय राहुल मिश्रा ने घर के टिनशेड के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी लखनपुर निवासी संध्या सिंह, सास माधवी सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। संध्या के साथ उसके डेढ़ साल के बेटे को भी जेल में ही रखा जाएगा। राहुल मिश्रा ने आत्महत्या के पहले करीब साढ़े सात मिनट का वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसमें वह रोते हुए बता रहा था कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी शुभम सिंह उर्फ डेंजर से बातचीत करती है। इसे वह नागवार लगता था। राहुल ने करीब पांच साल पहले लखनपुर निवासी संध्या सिंह से प्रेम विवाह किया था। गत सोमवार को राहुल पत्नी और बच्चे को लेने के लिए ससुराल गया था। आरोप है कि वहां पर पत्नी संध्या और कथित प्रेमी शुभम सिंह ने तलाक दे...