फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 14 -- कायमगंज, संवाददाता घसिया चिलौली गांव में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विवेचना में दोनों के बीच लगातार बातचीत होने के साक्ष्य मिलने के बाद गिरफ्तारी की गई। नगर से सटे घसिया चिलौली गांव निवासी सतीश चंद्र के 24 वर्षीय पुत्र शिवमंगल उर्फ शिवा ने 10 दिसंबर को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी संजना और पड़ोसी युवक अनुज गौतम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि शादी के बाद पत्नी के व्यवहार से शिवमंगल मानसिक रूप से परेशान था। विवेचना अधिकारी मंडी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि जांच में पत्नी और पड़ोसी युवक के बीच मोबाइल पर बातचीत के ठोस साक्ष्य...