गोरखपुर, अगस्त 25 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। पशु चिकित्सक डॉ. परमात्मा सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के मुकदमे में गोरखनाथ पुलिस ने जालसाजी की आरोपित गरिमा सिंह और उसके पिता ध्रुव नारायण सिंह की तलबी कराई है। दोनों 1.40 करोड़ रुपये की जालसाजी के मामले में पहले से जेल में बंद हैं। वहीं, मुकदमे में आरोपित गरिमा के पूर्व एकाउंटेंट विशाल यादव की तलाश में गोरखनाथ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार दबिश दे रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से विशाल फरार है।

विशाल की खोज विशाल एम्स थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसके घर के अलावा संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की, लेकिन उसका पता नहीं चला। अब पुलिस उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्र...