बस्ती, अप्रैल 30 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव स्थित बाग में पेड़ से लटकते मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पीएम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या की धारा हटाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में विधिक राय ली जा रही है। अब तक की जांच और पीएम रिपोर्ट में हत्या के साक्ष्य नहीं मिले हैं। यह भी पढ़ें- महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने में प्रेमिका भी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- बंडा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान देने के मामले में पार्टनर पुलिस हिरासत में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...