प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- प्रतापगढ़। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे तिला भगत मंगापुर में पांच मई को सुरेंद्र वर्मा एक युवक के हमला करने पर डर के कारण कुंए में कूद गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में सुरेंद्र के भाई ने गांव के ही अनवारुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अनवारुल की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...