नोएडा, मार्च 29 -- स्पा सेंटर संचालक ने सात माह पूर्व दी थी जान पिता ने रुपयों के लिए तंग करने का आरोप लगायानोएडा, संवाददाता। सेक्टर-121 स्थित पर्थला गोल चक्कर क्षेत्र में स्पा सेंटर का संचालन करने वाले युवक ने करीब सात माह पूर्व फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने एक युवक और अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए फेज-तीन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।जिला बाराबंकी के कमेला गांव निवासी दानबहादुर ने पुलिस को बताया कि बेटा मोहित सेक्टर-121 स्थित पर्थला गोल चक्कर क्षेत्र में स्पा सेंटर का संचालन करता था। उसके साथ गांव का ही महेश नामक युवक भी काम करता था। चार सितंबर 2025 की शाम महेश ने फोन पर सूचना दी कि मोहित ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर परिजन नोएडा आए। उन्हें महेश ने बताया कि मोहित ने नोएडा निवासी राहुल ...