सीतापुर, जनवरी 19 -- महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद इलाके में अरविन्द (21) ने धमकी से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दी थी। यह आरोप लगा पीड़ित के पिता ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। महमूदाबाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। महमूदाबाद के गुलौली घूसेपुरवा निवासी कमलेश के मुताबिक बेटे अरविंद (21) को गांव के ही राम दयाल उसका भाई सुखबन्धन, सुखदई व कमलेश रंजिश में अक्सर धमकाते थे। चारों आरोपी अरविंद को जान से मारने की धमकी देते थे। बेटे अरविंद का शव 15 जनवरी को रसूलाबाद में पेड़ से फंदे के सहारे लटकते मिला था। धमकी से परेशान को होकर अरविंद ने फांसी लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर महमूदाबाद के मुताबिक चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.