बस्ती, फरवरी 20 -- बस्ती/लालगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। साथ ही इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे आरोपी बताया है। प्रकरण में एसपी ने एसएचओ लालगंज को जांच कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने गत 20 जनवरी 2026 की शाम करीब पांच बजकर बीस मिनट पर घर के अंदर पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पुलिस संग फील्ड यूनिट पहुंची थी। साक्ष्य संकलन के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 21 जनवरी को पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें आत्महत्या की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार घटना के दिन ही मृतका की मां ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.