विकासनगर, दिसम्बर 24 -- कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात को पेड़ से लटकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसआई कोतवाली शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि सोमवार देर रात एक व्यक्ति ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लिया। जानकारी करने पर मृतक की पहचान विजेंद्र कश्यप निवासी आसनपुल फतेहपुर हाल निवासी शाहपुर कल्याणपुर के रूप में हुई। मृतक मजदूरी का काम करता था। मृतक की जेब से एक मोबाइल और सुसाइट नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में मृतक की ओर से फतेहपुर के रजनीश सैनी नाम के व्यक्ति पर लेनदेन और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। आत्महत्या के लिए उसने रजनीश को जिम्मेदार ठहराया था। एसएसआई शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.