वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के ठठेरी बाजार के पान विक्रेता 40 वर्षीय बाबू चौरसिया ने सोमवार देर शाम सोशल मीडिया पर गंगा में कूदकर आत्महत्या करने का वीडियो वायरल किया। इसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। पान विक्रेता की तलाश की जा रही है। बाबू चौरसिया वीडियो में किसी माधव यादव का नाम ले रहा है। कह रहा है कि उसने माधव यादव से पैसा लिया था। माधव ने दो फीसदी सूद पर पैसा देने की बात कही लेकिन 14 से 15 फीसदी तक सूद वसूलता रहा। कागज पर हस्ताक्षर करवाता गया। उसके टार्चर से वह तंग आ चुका है, इसलिए वह गंगा में कूदकर जान देने जा रहा है। कहा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार माधव यादव होगा। उधर पुलिस का कहना है कि इसके पहले भी वह इसी तरह कई लोगों से कर्ज लेकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता आया है। हाला...