बक्सर, मार्च 14 -- पेज तीन के लिए ----- भर्ती गरहथा की महिला ने कांट निवासी के साथ किया था प्रेम विवाह लेकिन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे महिला के घर वाले ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कांट गांव में शुक्रवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में एक महिला को गोली लगने की घटना की स्थिति धीरे-धीरे साफ हो गई है। इस मामले में विवाहिता के खिलाफ ही आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में प्राथमिक की दर्ज की गई है। वैसे पुलिस इस मामले की अन्य कई बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। बताया जाता है कि शुक्रवार को कांट गांव निवासी प्रवीण सिंह की पत्नी आंचल कुमारी गोली लगने से घायल हो गई थी। जिसे इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर शाम पुलिस द्वारा आरा पहुंच निजी अस्पताल में इलाज करा रही महिला का बयान लिया गया। महिला ने पुलि...