फिरोजाबाद, मार्च 11 -- जसराना के मुख्य बाजार में खाद-बीज का कारोबार करने वाले 28 वर्षीय कुनाल गुप्ता जो हाल ही में अपने पिता की मृत्यु के बाद व्यवसाय संभाल रहे थे वह आत्महत्या की धमकी भरा पत्र छोड़कर अचानक गायब हो गया। पत्र मिलने के बाद उनके परिवार में हड़कंप मच गया है। पुलिस और स्थानीय व्यापारी उसकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि हमने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और सर्विलांस सहित अन्य उपायों से उनकी तलाश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके संभावित ठिकानों की जांच चल रही है और आसपास के क्षेत्र में लोगों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.