आत्महत्या करने आई महिला को पुलिस ने बचाया
भदोही, मई 23 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जीआरपी और पीआरबी पुलिस की सतर्कता से एक महिला की जान बच गई। महिला घर से नाराज होकर स्टेशन पहुंची थी और रेलवे ट्रैक पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से आने वाली मेमो ट्रेन के पहुंचने से पहले जीआरपी को पीआरबी के जरिए सूचना मिली कि कोइरौना थाना क्षेत्र के भरदुआर गांव की रहने वाली एक महिला नाराज होकर स्टेशन पहुंची है और कोई गलत कदम उठा सकती है। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ पुलिस सक्रिय हो गई और स्टेशन परिसर में महिला की तलाश शुरू कर दी।
महिला की स्थिति तलाश के दौरान महिला रेलवे ट्रैक पर बैठी रोती मिली। पुलिसकर्मियों ने उससे बातचीत की तो उसने बताया कि घरेलू विवाद से परेशान होकर वह स्टेशन आई थी और आत्मघाती कदम उठाने वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.