बेगुसराय, अप्रैल 6 -- बरौनी। स्थानीय एपीएसएम कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन सोमवार को नारी सशक्तीकरण पर फोकस किया गया। स्वयंसेवकों को योग के महत्व व सेल्फ डिफेंस के बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही, स्वस्थ जीवन के लिए योग, आसन, प्राणायाम व व्यायाम के मूल मंत्र पर भी विस्तृत चर्चा की गई। स्वयंसेवकों को स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी रामागर प्रसाद ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र व स्वयंसेवक रहे रूपेश कुमार ने मेंटर के रूप में प्रेरणादायक व्याख्यान दिए। मौके पर स्वयंसेवकों में कल्याणी, अवनि, गुड़िया, रिंकी, शालिनी, निशा, खुशी, अंजलि सुमन, विकास, अमीषा, अर्पिता, विक्की, लक्ष्मी, वैभव, रूपा, मुस्कान, करिश्मा, अनुकेश निधि, ज्योति आदि ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.