रांची, अप्रैल 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। डीजीपी तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों के एसपी के साथ प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलने वाले लाभ व सुविधा के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को सरकारी प्रावधानों के अन्तर्गत प्रत्यार्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार द्वारा निर्धारित लाभ, सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया। साथ ही नक्सलियों के विरुद्ध न्यायालय में लंबित कांडों के निष्पादन के लिए स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित कराने का आदेश भी डीजीपी ने दिया। डीजीपी ने आदेश दिया कि प्रत्यर्पित नक्सलियों की व्यक्तिगत समस्यों के समाधान के लिए अपने-अपने जिले से पुलिस अवर निरीक्षक या इसके ऊपर के पुलिस पदाधिका...