वडोदरा, अक्टूबर 24 -- आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को वडोदरा में दूसरे वनडे में उतरेगी तो उसका इरादा शृंखला में 2 . 0 से अजेय बढत बनाने पर लगी होगी। टी20 सीरीज 3 . 0 से जीतने के बाद भारत ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराया । स्पिनर श्रीचरणी ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 23 रन देकर चार विकेट लिये जबकि प्रतिका रावल ने नाबाद 100 रन बनाये। पिच से मदद नहीं मिलने के बावजूद चरणी ने बेहद अनुशासित गेंदबाजी की। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने भी तीन विकेट लिये जिसकी मदद से भारत ने जिम्बाब्वे को 197 रन पर आउट कर दिया और 22 ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम संयोजन पर काम कर रहे भारतीय टीम प्रबंधन के लिये प्रतिका की पारी राहत की बात रही जिन्होंने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्हों...