हजारीबाग, फरवरी 3 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता जिले में मंगलवार से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने परीक्षा में शामिल हो रहे सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्द्धन किया। उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थी आत्मविश्वास, निर्भीकता और एकाग्रता के साथ परीक्षा में शामिल हों। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के तनाव से दूर रहते हुए अपनी अब तक की तैयारी पर भरोसा रखें। परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन इसे बोझ नहीं, बल्कि अपने ज्ञान और परिश्रम को साबित करने का अवसर समझें। उपायुक्त ने विश्वास जताया कि जिले के छात्र-छात्राएं अपने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार, विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.