वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के विज्ञान संस्थान का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव 'आकांक्षा' के समापन समारोह में पद्मश्री प्रो. मंगला कपूर ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए। उन्होंने एसिड अटैक के बाद अपने संघर्षों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को 'हिम्मत नहीं हारना है' का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास और दृढ़संकल्प सफलता की कुंजी हैं। 29 जनवरी से चल रहे इस महोत्सव में विद्यार्थियों की ऊर्जा, रचनात्मकता और संस्थान की जीवंत अकादमिक संस्कृति उभरकर सामने आई। समापन समारोह में संकाय प्रमुख प्रो. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों, आयोजकों और संस्थान के सदस्यों की सराहना करते हुए संस्थान की ओर से निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। छात्र-सलाहकार प्रो. मधु तापड़िया ने 'आकांक्षा' के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कह...