पूर्णिया, जुलाई 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आत्मविश्वास सकारात्मक सोच विनम्र व्यवहार व मुस्कान के साथ दिए गए उत्तर व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाते हैं। उक्त बातें पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने कहीं। वे गुरुवार को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। पूर्णिया विश्वविद्यालय में पैनोरमा ग्रुप द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने उपस्थित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में सफलता के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये। प्लेसमेंट ड्राइव में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्लेसमेंट ड्राइव का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- 80+ नौकरियां, 18000 स्टाइपेंड और 4.68 ला...