आजमगढ़, जनवरी 10 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा स्थित दयानंद बाल विद्या मंदिर स्कूल में आर्यवीर दल का साप्ताहिक प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में आर्यवीर दल के स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रशिक्षण, अनुशासन, दंड-बैठक, व्यायाम एवं आत्मरक्षा से संबंधित अभ्यासों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महात्मा राजेंद्र मुनि ने उपस्थित आर्यवीरों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया है। मुख्य अतिथि आचार्य ज्ञानप्रकाश वैदिक ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज को एकसूत्र में पिरोने के लिए जहां ब्रह्म शक्ति की आवश्यकता है, वहीं छात्र शक्ति का होना भी अत्यंत आवश्यक है। विद्या जहां समाज को सुशिक्षित बनाती है, वहीं आत्मरक्षा, राष...