गाजीपुर, अगस्त 8 -- नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत क्षेत्र के पांच कंपोजिट विद्यालयों विशुनपुरा, अवंती, असांव, उजराडीह, सरहुला और उच्च प्राथमिक विद्यालय नुरपुर में छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 'वीरांगना' ऐप पर 93 छात्राओं के ऑनलाइन पंजीकरण से हुई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की विशेष प्रशिक्षक कविता चौहान ने छात्राओं को व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक कौशल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सजगता और विपरीत परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता भी है। छात्राओं को हमलावर की पकड़ से निकलने, शरीर के संवेदनशील हिस्सों से बचाव करने तथा खतरे का तत्काल आकलन करने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षक ने कहा कि आत्मरक्षा क...