बागपत, जनवरी 24 -- अमीनगर सराय। कस्बे के जनता हायर सेकेंडरी स्कूल में बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नॉर्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन द्वारा संचालित आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को मार्शल आर्ट प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेश कुमार ने किया। विद्यालय के खेल शिक्षक अंकित ने छात्रों को नियमित अभ्यास, फिटनेस और अनुशासन का महत्व समझाते हुए आत्मरक्षा को दैनिक जीवन का आवश्यक अंग बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...