बलरामपुर, मार्च 24 -- बलरामपुर। सादुल्लाहनगर थाने में मंगलवार को एंटी रोमियो व मिशन शक्ति की टीम ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किया। इस दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए थानों में एंटी रोमियो व मिशन शक्ति की टीम तैनात है। महिलाओं को थाने की कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। हेल्पडेस्क के बारे में जानकारी दी गई। थाना गैड़ास बुजुर्ग में महिलाओं का भ्रमण कार्यक्रम कराया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...